सरबजोत-सुरभि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में रजत जीता

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी सरबजोत सिंह-सुरभि राव ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

सरबजोत-सुरभि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में रजत जीता

स्वर्ण पदक मैच में सरबजोत सिंह और सुरभि राव को चीन के जिनयाओ लियू और ज़ू ली से 4-16 से शिकस्त मिली। ऐसे में भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में यह भारत का दूसरा पदक था। सरबजोत ने मंगलवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत कांस्य पदक हासिल किया।

सरबजोत ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पोडियम फिनिश के अलावा पिस्टल स्पर्धाओं में भारत को अपना पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाने में सफलता पाई।

भारतीय जोड़ी सरबजोत और सुरभि क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना सकी। टॉप पर जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में जिन्याओ और ज़ू ने अपनी पोज़िशन बनाई, दूसरे स्थान पर आने वाली खिलाड़ी जोड़ी रैंक्सिन जियांग और बोवेन झांग चीनी हैं।

स्कीट स्पर्धाओं में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी भारतीय निशानेबाज दोनों स्पर्धाओं में खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *