सारा अली खान इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी

बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री सारा अली खान इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। हालाँकि इससे पहले ये खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा कान्स में अपनी शुरुआत करेंगी।

सारा अली खान इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी

 

कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों शोरो पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।

इस साल जहां ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर, सनी लियोनी, अनुष्का शर्मा और विजय वर्मा डेब्यू करने वाले हैं वहीं अब सारा अली खान ने भी इस फेहरिस्त में अपना नाम शामिल कर लिया है।

कान फिल्म महोत्सव 16 मई से फ्रांस में शुरू होगा और 27 मई तक चलेगा। वहीं अनुष्का शर्मा हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ अवॉर्ड देंगी। कान्स के लिए सारा अली खान के शेड्यूल की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन अभिनेत्री प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चलने को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *