संजय सिंह ने पंजाब ‘आप’ का प्रभारी पद छोड़ा, ट्वीट कर दी जानकारी

sanjay-singh_दिल्ली. संजय सिंह ने पंजाब ‘आप’ का प्रभारी पद छोड़ा, ट्वीट कर दी जानकारी. दिल्ली में एमसीडी चुनावों में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. पंजाब के आम आदमी पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंपा है.
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”मैंने पंजाब के प्रभारी पद से अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी को दे दिया है.” उन्‍होंने यह भी कहा कि पंजाब के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भी अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है.
इसके अलावा पार्टी की दिल्‍ली में चांदनी चौक से एमएलए अलका लांबा ने भी अपने क्षेत्र में पार्टी की हार की जिम्‍मेदारी लेते हुए इस्‍तीफे की पेशकश की थी. हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अलका लांबा के इस्तीफे को ठुकरा दिया था.
इसके अलावा आप के दिल्ली के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कल केजरीवाल को इस्तीफा सौंपा था जिसे स्वीकार कर लिया गया था. बता दें कि संजय सिंह पंजाब चुनावों के तकरीबन एक महीने बाद अब संजय सिंह ने इस्‍तीफा दिया है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *