थियेटर के बाद ‘सैयारा’ अब ओटीटी पर परचम लहरा रही है। इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सैयारा’ ने दुनिया भर में 577 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म भी कहा जा रहा है।
नेटफ्लिक्स के आधिकारिक डेटा प्लेटफॉर्म, टुडम के अनुसार, ‘सैयारा’ वर्तमान में दुनिया भर में नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। इस फिल्म को 37 लाख बार देखा गया है और इसे 93 लाख घंटे देखा गया है।
ओटीटी पर आने वाली मोहित सूरी की यह म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म अब नेटफ्लिक्स की ग्लोबल वीकली टॉप 10 नॉन इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। फिल्म 12 सितंबर को ओटीट पर आई और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित 15 देशों में इसने टॉप 10 चार्ट में जगह बना ली।
नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा साझा एक इंस्टाग्राम वीडियो में फिल्म के मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फिल्म की वैश्विक सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दोनों ने कहा- ‘सैयारा को दुनिया भर का सारा प्यार देने के लिए, आपको हमारी तरह से ढेरों प्यार. सैयारा नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है, सिर्फ आपकी वजह से। देखने और दोबारा देखने के लिए धन्यवाद।’
मोहित सूरी की निर्देशित और यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित, अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म अब हिंदी के अलावा अरबी, ब्राजीलियाई पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, मलय, स्पेनिश, थाई और ज़ुलु भाषाओं में भी उपलब्ध है।
केवल पांच दिनों में टॉप पर पहुंचने वाली सैयारा ने ‘फॉल फॉर मी’ सहित कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक डेटा प्लेटफॉर्म, टुडम के अनुसार, ‘सैयारा’ वर्तमान में दुनिया भर में नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर है. इस फिल्म को 37 लाख बार देखा गया है और इसे 93 लाख घंटे देखा गया है।
इस सूची में दूसरे स्थान पर जर्मन कामुक थ्रिलर ‘फॉल फॉर मी’ है जिसे 65 लाख घंटे देखा गया है, जबकि नेटफ्लिक्स की हिंदी ओरिजिनल फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’, जिसमें मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं को 62 लाख घंटों के साथ तीसरे स्थान पर जगह मिली है। एक अन्य भारतीय फिल्म ‘किंगडम’ 25 लाख घंटे देखे जाने के साथ नौवें स्थान पर है। इसमें विजय देवरकोंडा का अभिनय दर्शकों को भा गया है।
