पति-पत्नी बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले है सैफ और करीना

सैफ और करीना ने जब भी किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम किया तो कोई ख़ास कामयाबी नहीं मिली। ‘टशन’, ‘एजेंट विनोद’ और ‘कुर्बान’ जैसी फिल्मों का इतिहास यही कहता है। इस नाकामयाबी को सहजता से स्वीकारते हुए दोनों ने लंबे समय तक काम में किनाराकशी रखी। मगर अब दोनों स्टार्स एक फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं।

पति-पत्नी बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले है सैफ और करीना

दोनों ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जो संकेत दिया, उसमे वे साथ काम करते नजर आने वाले हैं। सैफ का कहना है कि वे एक साथ एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘हम दोनों साथ में कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं।

विस्तार में जाते हुए सैफ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में दोनों शादीशुदा हैं और मिलकर कुछ नया करने जा रहे हैं। पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। हालाँकि प्रोजेक्ट से जुड़ी ख़ास जानकारिया अभी सामने आनी बाक़ी हैं।

प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए करीना का कहना है कि लंबे समय के बाद हम दोनों एक-साथ काम करने वाले हैं। एक-साथ काम करना काफी मजेदार होने वाला है।

सैफ अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वे फिल्म ‘देवरा’ पार्ट वन में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता भहीरा के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम-3’ में नजर आएंगी। हाल ही में करीना ने सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जाने जां’ से ओटीटी डेब्यू किया है। इसके अलावा उन्हें ‘द क्रू’ फिल्म में भी देखा जा सकेगा। ‘द क्रू’ में करीना के साथ तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *