साध्वी प्रज्ञा को झटका, NIA कोर्ट हुआ नाराज़

चर्चित मालेगांव बम धमाके की मुख्‍य आरोपी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शुक्रवार को राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश होंगी। उन्हें गुरुवार को पेश होना था लेकिन वह कोर्ट पहुंच नहीं सकीं।

एक सप्‍ताह के अंदर यह दूसरा मौका है जब वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत में पेश नहीं होने की वजह तबीयत खराब होना बताया गया है। बता दें कि तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर भले ही प्रज्ञा ठाकुर अदालत में पेश नहीं हुईं, लेकिन गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्‍हें देखा गया था।

प्रज्ञा ठाकुर के वकील प्रशांत मागू ने एनआईए कोर्ट से कहा वह हाई ब्लड प्रेशर (एचबीपी) से परेशान हैं। इसलिए वह कहीं जाने-आने में असमर्थ हैं। हालांकि अदालत ने उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पेश होने का निर्देश दिया था। ऐसा न करने पर अदालत ने सख्‍त रवैया अख्तियार करने के संकेत दिए हैं।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर की सहयोगी उपमा ने बताया था कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह उपचार के लिए अस्पताल लौट आएंगी। उपमा ने कहा था कि वह ठीक नहीं है। उन्हें उपचार के लिए गुरुवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह पेट की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें इंजेक्शन से दवाइयां दी गईं। कार्यकर्ताओं के जोर के कारण उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह अस्पताल से जाने दिया गया लेकिन इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल वापस आ जाएंगी। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

साभार सिआसत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *