सचिन तेंदुलकर के घुटने का हुआ आपरेशन

 

लंदन। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घुटने का आपरेशन किया गया है। उन्होंने लंदन में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया है। सचिन ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने जो तस्वीर डाली है उसमें उनके बांए पैर पर प्लास्टर चढ़ा है।

sachin knee

 

सचिन के आपरेशन के बाद उनके पैर में सपोर्ट के लिये पट्टी भी बांधी गयी है। ट्वीट में टीम इंडिया के इस पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज ने लिखा है कि जल्द ही उन्हें अपने पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है।

 

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा है,

‘संन्यास के बाद भी चोटों को लेकर कुछ परेशानी थी लेकिन मैं जल्द वापसी करके अपने मनपसंद काम करूंगा. घुटने का ऑपरेशन करवाया और अभी आराम कर रहा हूं.’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *