न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा को औपचारिक रूप से विराट कोहली की जगह भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान चुना गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को 17 नवंबर से जयपुर में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है। भारत की 16 सदस्यीय टीम में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ और सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल को भी शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या के संभावित विकल्प के रूप में देखे जा रहे आलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी टीम में जगह मिली है।

रोहित की नियुक्ति महज औपचारिकता थी जबकि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लोकेश राहुल उप कप्तान होंगे। टी20 विश्व कप में नाकाम हार्दिक को टीम से बाहर कर दिया गया है। रुतुराज श्रीलंका श्रृंखला के दौरान भारत की ओर से पदार्पण कर चुके हैं। सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। टी20 विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को भी टीम में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *