रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को दस लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। इस आंकड़े को हासिल करने वाली आरआईएल पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

बंबई शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेल से लेकर दूरसंचार तक का कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ता हुआ 10.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शेयर मूल्य 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,581.25 रुपये पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *