आलिया और रणबीर की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट हुई फाइनल

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं, इसकी रिलीज डेट भी फाइनल हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर जानकारों को उम्मीद है कि 2027 में बॉक्स ऑफिस पर यह दिलम कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने का दम रखती है। ये संजय लीला भंसाली की ग्रांड रोमांटिक वॉर फिल्म है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की बदौलत जो अपडेट सामने आया है, वह बताता है कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के मुख्य किरदारों की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इसमें विक्की कौशल भी हैं। शादी के बाद पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल भी इस फिल्म के बहाने पहली बार इस जोड़ी के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया था।

‘लव एंड वॉर’ को साल 2027 की चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब मूवी की शूटिंग पूरी होते ही संजय लीला भंसाली की पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन की तरफ होने वाला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर राम के रोल में रामायण में दिखेंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार ‘अल्फा’ में एक्शन मोड में देखकर दर्शक काफी प्रभावित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *