Skip to content
Wednesday, September 9, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • अब आपके अंदाज़ में लिखेगा यह राइटिंग स्टाइल फीचर
  • Marquee
  • Scrolling Box

अब आपके अंदाज़ में लिखेगा यह राइटिंग स्टाइल फीचर

AuthorSeptember 9, 202601 mins

टेक्नीक की मदद से कुछ लिखते समय अगर आप चाहते हैं कि चैटजीपीटी वर्क आपके अंदाज़ में लिखे तो अब यह भी मुमकिन है। इसके लिए आप एक ऐप की मदद लेकर अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।

वैसे तो इन दिनों अधिकतर लोग एआई टूल्स की बदौलत लिखते या ग्रामर सुधारने का काम लेते हैं, लेकिन कई बार इस तरह से लिखा टेक्स्ट मशीनी महसूस होता है। इसे AI slop कहा जाता है।

अब जब ओपनएआई चाहता है कि ChatGPT आपके अंदाज़ में लिखे, तो यह भी मुमकिन है। कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने आधिकारिक चैटजीपीटी अकाउंट से जो जानकारी साझा की है, उसमें राइटिंग स्टाइल फीचर का ऐलान किया गया है।

जानकारी में कंपनी का कहना है कि यह फीचर आपकी लिखने की आदत सीख लेगा। यह ChatGPT Work के लिए है। ChatGPT Work एक खास एजेंटिक एआई टूल है, और यह लिखने वाले के पसंदीदा वाक्य, खास साइन-ऑफ और कैपिटल लेटर लगाने का तरीका भी पकड़ लेगा।

फीचर के काम करने के अंदाज़ को देखें तो पाते हैं कि अगर लेखक चाहता है कि चैटजीपीटी वर्क उसके पैटर्न पर लिखे तो लेखक को रोजाना इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को कनेक्ट करना होगा।

ऐसा करने पर इनमें Gmail, Google Drive, Slack और SharePoint जैसे विकल्प की अनुमति मिलने के बाद चैटजीपीटी वर्क आपके ईमेल और मैसेज पढ़ेगा। इससे वह आपके लेखन पैटर्न को साझ सकेगा। बाद में चैटजीपीटी वर्क जो भी ड्राफ्ट तैयार करेगा, वह आपके अंदाज़ वाली होगी।

इसके लिए एआई आपके लिखे नमूनों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने के बाद लेखक का शब्द चयन, वाक्य की बनावट और पंक्चुएशन आदि को नोटिस करता है। फिर इन्हीं पैटर्न्स को फॉलो करके ऐसा टेक्स्ट तैयार करता है जो आपकी लिखाई जैसा लगे।

खबर के मुताबिक़, ओपनएआई ने अभी तक इस नए फीचर के काम करने का पूरा तरीका नहीं साझा किया है, लेकिन अनुमान है कि इनमें नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग का प्रयोग होता है।

यह फीचर अभी सिर्फ ChatGPT Work तक ही सीमित है और सामान्य चैटजीपीटी में कब तक आ सकेगा, इसके बारे में जानकारी नहीं है। यह फीचर GPT-6 Astra रिलीज के कुछ दिन बाद आया है। गौरतलब है OpenAI ने GPT-6 Astra को अपना अब तक का सबसे पावरफुल मॉडल बताया था।

इसकी उपलब्धता की बात करें तो राइटिंग स्टाइल्स फीचर चैटजीपीटी वेब पर उपलब्ध है। चैटजीपीटी के जितने भी पेड प्लान्स में चैटजीपीटी वर्क की सुविधा है, उन सभी में यह चलता है।

सेटअप वेब या सेटिंग्स के अंदर पर्सनलाइजेशन ऑप्शन से किया जाता है। ओपनएआई अकेला नहीं है। इससे पहले Claude के लिए एंथ्रोपिक की ओर से Styles फीचर निकाला जा चुका है जिसमे यूज़र खुद सैंपल अपलोड या पेस्ट करके अपने अंदाज़ बना सकते थे।

Tagged: A New Writing Style Feature AI slop AI tools ChatGPT account on X ChatGPT Work ChatGPT Work feature e Natural Language Processing Gmail Google Drive GPT-6 Astra SharePoint Slack specific app writing or grammar correction

Post navigation

Previous: आलिया और रणबीर की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट हुई फाइनल
Next: हर साल लापरवाही से हजारों ऐसे लोगों की जान चली जाती है जिसे रोका जा सकता था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

हर साल लापरवाही से हजारों ऐसे लोगों की जान चली जाती है जिसे रोका जा सकता था

September 9, 2026

आलिया और रणबीर की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट हुई फाइनल

September 5, 2026

साथ मिलकर खाना खाने में छुपे हैं अच्छी सेहत के कई राज़

September 5, 2026

छात्रों के प्रिय शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था

September 5, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top