Xiaomi Redmi Note 7 को 48MP

नई दिल्ली  स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Redmi के अलग सब-ब्रांड बनने के बाद पहला स्मार्टफोन है जो पेश किया गया है।

फिलहाल इसे चीन में ही लॉन्च किया गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इस फोन को 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

 

Xiaomi Redmi Note 7 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 चीनी युआन यानी करीब 12,400 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,500 रुपये है। इसे ट्विलाइट गोल्ड, फैनटसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसे 15 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Xiaomi Redmi का यह स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स
यह भी पढ़ें
यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है। यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *