प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म सितारों के साथ

रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे. यह बैठक तब हो रही है, जब कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड प्रोड्यूसरों से मुलाकात की और उनसे फिल्म उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद ही सरकार ने फिल्म की टिकटों पर जीएसटी घटा दी थी.

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री के साथ फिल्म उद्योग के लोगों की गुरुवार को बैठक हो रही है, जिसमें कलाकार भी शामिल हैं.’’ हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया.

 

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक फिल्म निर्माता करण जौहर ने आयोजित की है. फिल्म उद्योग के प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक और कलाकार शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक रोहित शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *