मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के लिये कई लोगों ने उन्हें मना किया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म के तीनों एक्टर्स दीपिका पादुकोण, रणवीर भसह और शाहिद कपूर की काफी तारीफ हो रही है।

अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर ने यह माना है कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें ज्यादातर लोगों मना किया था। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने अलाउद्दीन खिलजी का खलनायकी किरदार निभाने के लिए मना किया था।
इस भूमिका के लिए मैंने जिससे भी सलाह ली सभी ने मुझे जोर देकर कहा आपको यह भूमिका नहीं करनी चाहिए। सभी कह रहे थे कि यह क्या करने जा रहे हो। उन्होंने इसके पीछे का गणित भी मुझे समझाया। उन्होंने कहा हमारा देश बहुत ही भावुक देश है।
जैसे जब कोई पात्र देशवालों को पसंद आता है तो वह उस अभिनेता को भी सिर पर बिठा लेती है। ठीक उसी तरह जब वह किसी भूमिका से नफरत करती है तो वह नफरत उस कलाकार पर भी होती है। इसलिए यदि आप ऐसी भूमिका निभाते हो कि लोग उससे नफरत करने लगे तो वह नफरत आपके करियर के लिए घातक साबित हो सकती है।
इसके अलावा मुझे एक और बात की भी भचता थी कि जब मैं बच्चों से अपने लुक के साथ खेलने जाता था तो वह लोग डर कर रोने लगते थे। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती की भूमिका निभाई है। जबकि फिल्म में शाहिद कपूर ने महारावल रतन भसह के किरदार में हैं।-














