मोदी-शाह की आलोचना पर रामचंद्र गुहा को मिल रही धमकियां

नई दिल्ली : जानेमाने लेखक-इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार (28 मार्च) को ट्वीट किया कि उन्हें ऐसे मेल आ रहे हैं जिनमें चेतावनी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना नहीं करें । Ramachandra

Ramachandra

58 साल के गुहा ने दावा किया कि मेल में यह चेतावनी भी दी गई कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी आलोचना नहीं करें ।

ट्वीट में कहा गया, ‘‘कई लोगों…आईडी से मुझे एक जैसे मेल आ रहे हैं जिसमें चेतावनी दी गई है कि भाजपा की आलोचना करने पर ‘दिव्य महाकाल’ की ओर से मिलने वाली सजा के लिए तैयार रहें ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह चेतावनी भी दी गई कि दुनिया को बदलने के लिए दिव्य महाकाल की ओर से चुने गए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना नहीं करूं।’’ हालांकि, इतिहासकार ने कहा कि ऐसे मेल नियमित रूप से आते रहते हैं और इनमें ‘कुछ भी गंभीर नहीं हैं।

रामचंद्र गुहा ने किसी का नाम भी नहीं लिया। हाल में आधार के मामले पर भी रामचंद्र गुहा ने एक खबर को रीट्वीट किया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हर चीज में आधार को जरूरी करने की सरकारी योजना के खिलाफ हैं।

प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हाल ही में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के संचालन समिति में शामिल किया गया है।

गुहा ट्विटर के अलावा अपने लेख से भी राजनीतिक मामलों पर अपनी राय रखते रहे हैं। वह बीजेपी के अलावा कांग्रेस पर भी निशाना साधते रहे हैं।

www.naqeebnews.com

# Ramachandra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *