नहीं रहे राजीव कपूर, कपूर परिवार का एक और सितारा चला गया

बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है। अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी उम्र 58 साल थी। राजीव कपूर ने करीब एक बजे राजीव कपूर ने आखिरी सांस ली।

राजीव कपूर को उनके चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अटैक आया। उसके बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य इनलैक्स अस्पताल ले गए जहाँ उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। राजीव कपूर एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। 1983 में राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू किया था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी राजीव कपूर ने काम किया।

राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और Henna (1991) है. प्रेमग्रंथ को राजीव कपूर ने डायरेक्ट भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *