सोशल मीडिया से नदारद हुए राज कुंद्रा

मुंबई, 02 नवंबर: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया है। शायद उन्होंने लोगों से दूरी बनाने के लिए ऐसा किया है।

सोशल मीडिया से नदारद हुए राज कुंद्रा

राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। राज अक्सर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते थे। फैंस भी उनकी पोस्ट को जमकर पसंद करते थे।

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे और उन्हें जेल में करीब 2 महीने का वक्त बिताना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद वह धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में वापस आ रहे हैं। फिलहाल राज किसी भी तरह की इवेंट और मीटिंग में जाने से बच रहे हैं। राज कुंद्रा अब अपनी फैमिली के साथ भी नहीं दिख रहे हैं. हाल ही में शिल्पा को उनके बच्चों वियान और शमिषा के साथ अलीबाग में स्पॉट किया गया था जिसमे राज कुंद्रा नहीं शामिल हुए थे।

पॉर्नोग्राफी केस में आरोपी राज कुंद्रा 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर हैं। उन्हें 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *