‘थल सेना दिवस’ पर सैनिकों को राहुल गाँधी की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 15 जनवरी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘थल सेना दिवस’ पर आज सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है।

इस मौके पर उन्होंने सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया “देश के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन। आप हैं तो देश है, हम हैं। हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को ‘थल सेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

राहुल गाँधी ने सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करते हुए कहा कि उनके कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित है और उन्हीं के बल पर नागरिकों और राष्ट्र का वजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *