मेक्सिको में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 16,468 नये मामले

मेक्सिको सिटी 15 जनवरी : मेक्सिको में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 16, 468 नये मामले सामने आए हैं।

इस बात की जानकारी मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार रात दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 15,88,369 हो गयी है।

इस प्राण घातक विषाणु के से इस दौरान 999 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों का आंकड़ा 1,37,916 पर पहुंच गया। कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में मेक्सिको अमेरिका, ब्राजील, भारत के बाद विश्व में चौथे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *