23 फुट लम्बे अजगर ने निगल लिया समूचा इंसान, पेट काटकर निकाला शव

मामुजू (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया में खेती करने के दौरान लापता हुए एक किसान की खोज में लगे लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें पास के ही एक खेत में फूले हुए शरीर वाला एक विशाल अजगर मिला, और उसका पेट काटने पर किसान का समूचा शव बरामद हुआ. यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को दी. python
Pythonपूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी के गांव सालुबीरो में 25-वर्षीय लापता किसान अकबर को खोज रहे स्थानीय लोगों को सोमवार को बेहद फूला हुआ और अजीबोगरीब ढंग से रेंगता हुआ सात-मीटर (23 फुट) लम्बा अजगर दिखाई दिया था, और जब उसके पेट को काटा गया, अकबर का समूचा शव बरामद हुआ.

गांव के वरिष्ठ अधिकारी जुनैदी ने बताया, “हमें तुरंत ही शक हो गया था कि अजगर ने अकबर को निगल लिया होगा, क्योंकि करीब ही हमें फल, उसके औज़ार और एक जूता पड़ा मिला था.” दरअसल, पारिवारिक खेत पर रविवार को गए अकबर के नहीं लौटने पर चिंतातुर परिजनों उसकी खोज शुरू की थी.

जुनैदी ने कहा कि अजगर ने अकबर को साबुत ही निगल लिया था, और यह इस इलाके में अपनी तरह की पहली मौत का मामला है.

इस प्रजाति के सांप, जो आमतौर पर 20 फुट लम्बे होते हैं, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स में आम पाए जाते हैं… आमतौर पर इन्हें छोटे जानवरों पर हमला करने के लिए जाना जाता है, और इंसानों को निगल जाने की घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं.

इससे पहले, वर्ष 2013 में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने रहने वाले बाली शहर में समुद्रकिनारे बने एक लक्ज़री होटल में भी एक सिक्योरिटी गार्ड को एक अजगर ने मार डाला था.

www.naqeebnews.com

# python

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *