किसान कानून के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, ठप रहा यातायात

जम्मू 08 दिसंबर : जम्मू में भारत बंद के दौरान मंगलवार को नए किसान कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते लोग सड़कों पर उतर आए, इस बीच व्यावसायिक वाहन सड़कों से नदारद रहे।

जम्मू कश्मीर ट्रांस्पोटर्स ने तीन नए किसान कानून के विरोध में सोमवार को भारत बंद आह्वान में अपने समर्थन का एलान किया था। इस बीच प्रदशर्नकारी कई स्थानों पर सड़कों पर बैठकर नारेबाजी करते दिखे।

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिगियाना क्षेत्र के पास सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने ‘कीर्तन’ और धर्माेपदेशों के साथ मार्गों को अवरुद्ध किया। प्रदर्शनकारी किसान विरोधी कानून को रद्द करने की मांग करते हुए सरकार के प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान इन लोगों ने तख्तियां, बोर्ड और बैनर पकड़े हुए थे । राजमार्ग में निजी वाहनों को लम्बा जाम लगा रहा।

इस बीच कई स्थानों पर किसानों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे, प्रदर्शन और रैलियां निकाली गयी। ऑल् जम्मू कश्मीर ट्रांस्पोटर्स एसोसिएशन द्वारा किसानों के समर्थन में बंद के आह्वान से सड़कों पर वाणिज्यिक वाहन नज़र नहीं आए। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जम्मू शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *