भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को दिया बल्लेबाज़ी का न्योता

सिडनी, 08 दिसम्बर : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी- 20 मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत इस सीरीज़ में 2-0 से बढ़त बना चुका है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ उनकी होम ग्राउंड में होने वाले इस तीन मैचों के श्रंखला में भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। टीम के सभी खिलाड़ी पूर्व घोषित हैं। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो इसमें कुछ परिवर्तन देखने को मिला है। टीम में बदलाव के चलते कप्तान आरोन फिंच की वापसी हुई है और मार्कस स्टॉयनिस को बाहर जाना पड़ा है। फिंच को दूसरे मैच में विश्राम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *