‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के संग आईं प्रियंका

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश में है। यात्रा की अगुआई कर रहे राहुल गाँधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। कांग्रेस समर्थकों ने खंडवा के बोरगांव से मार्च की शुरुआत की। खरगोन जाने से पहले राहुल और प्रियंका स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आइकन टंटिया भील की जन्मस्थली का दौरा करेंगे।

'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के संग आईं प्रियंका

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। खंडवा से शुरू हुई इस यात्रा में प्रियंका गांधी ने भी शिरकत की। प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सचिन पायलट भी यात्रा राहुल गाँधी के हम क़दम है। इसके अलावा समर्थकों की भी भारी भीड़ है।

भारत जोड़ो यात्रा आज से 23 किलोमीटर का सफर करेगी। मध्य प्रदेश में यात्रा 12 दिनों में 6 ज़िलों से होती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान पहुंचेगी। प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता जोश के साथ नारेबाजी करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *