चीन में कोरोना की नई लहर, 31 हजार मामले सामने आए

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस की नई लहर के कारण मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हालात को देखते हुए यहाँ पर अधिकारियों ने कई नए प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

चीन में कोरोना की नई लहर, 31 हजार मामले सामने आए

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग में स्वास्थ्य आयोग ने पिछले 24 घंटों में देश भर में 31,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए। महामारी के शुरुआती दिनों के बाद से यह संख्या सबसे बड़ी वृद्धि है।

अधिकारियों ने कहा कि मामलों की संख्या 31,444 दर्ज की गई, जो 13 अप्रैल की तुलना में कहीं अधिक है, जब शंघाई के वाणिज्यिक केंद्र को दो महीने के लॉकडाउन के तहत रखा गया था।

इस बीच शंघाई ने घोषणा की कि शहर में आने वाले यात्रियों को पांच दिनों तक रेस्तरां या दुकानों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चीन में महामारी से बचाव के सम्बन्ध में कई सुरक्षा सम्बन्धी कड़े क़दम उठाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *