प्रिया प्रकाश की विडियो में मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, FIR दर्ज

हैदराबाद। वायरल गर्ल से मशहूर हुई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो को मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है।

प्रिया पर शिकायतकर्ता ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्रिया के अलावा इस गाने के निर्माता के खिलाफ भी फारूक नगर इलाके में शिकायत दर्ज कराई गई है।

हैदराबाद के एक मुस्लिम संगठन ने फलकनुमा थाने में प्रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का गाना ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ का गाना आते ही प्रिया अपने एक्सप्रेशन और अदाओं के लिए चर्चा में आ गईं।

 

इस गाने को दर्शाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं जो कि गीत में शामिल शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसको मतलब समझने के अनुसार हजरत मोहम्मद (PBUH) की बीवी खदीजा रजीअल्हालाहु ताआला अनहु का जिक्र किया गया है।

इस वीडियो को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अब तक 40 लाख लोग देख चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *