प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में निधन, ब्रिटेन में शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। इस बात की जानकारी लंदन स्थित बकिंघम से जारी रिलीज़ में दी गई है। प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया। 

प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में निधन, ब्रिटेन में शोक

प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित हो गए थे। प्रिंस फिलिप को 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहाँ से फिर उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल लाया गया था। 16 मार्च को प्रिंस फिलिप को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ का 73 साल का साथ रहा। प्रिंस को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था।

प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *