नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 23 से चार दिवसीय भारत दौरे पर

नई दिल्ली। पदभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने पहले विदेश दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचेंगे। देउबा चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं जिसके दौरान साझा हित के मुद्दों पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक देउबा के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

आज शाम BJP शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक, होगी 2019 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

 

अपनी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। बयान में कहा गया है हाल के वर्षों में भारत-नेपाल साझेदारी ने सहयोग के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास देखा है।

 

बिहार, उप्र, असम की बाढ़ में 88 और लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल में स्थिति में सुधार

आगामी दौरा दोनों पक्षों को साझा हितों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करने और दोनों देशों के बीच दोस्ती के बेहद पुराने संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर मुहैया करवाएगा। देउबा जून 2017 में प्रधानमंत्री बने थे। अपने चार दिवसीय भारत दौरे में वह हैदराबाद, तिरुपति और बोधगया भी जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *