दुनिया के हर कोने में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है: एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि दुनिया के हर कोने में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। 03 मई को दुनिया भर में विश्व प्रेस दिवस मनाया जाता है। 

दुनिया के हर कोने में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है: एंटोनियो गुटेरेस

उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों को निशाना बनाने और झूठी सूचना फैलाने की निंदा करते हैं। अपनी बात में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आगे कहा कि हमारी सारी स्वतंत्रता प्रेस की स्वतंत्रता पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में 50 प्रतिशत की पत्रकारों और मीडियाकर्मियों पर हमलों में वृद्धि हुई। वर्ष 2022 में कम से कम 67 मीडियाकर्मी मारे गए। साथ ही तीन-चौथाई महिला पत्रकारों ने ऑनलाइन हिंसा की जानकारी दी। इन महिला परतकारों को नियमित रूप से परेशान किया जाता है, डराया जाता है और हिरासत में लिया जाता है। यहां तक की जेल में डाल दिया जाता है।

यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले के मुताबिक़ दुनिया भर में सैकड़ों पत्रकारों पर हमला किया गया और उन्हें जेल में डाल दिया गया सिर्फ इसलिए कि वे अपना काम कर रहे हैं। यह अस्वीकार्य है।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र और न्याय की नींव है और मानव अधिकारों की जीवनदायिनी है।आज दुनिया में झूठ और नफरत से सच्चाई को खतरा है।

वह कहते हैं कि झूठ और नफ़रत फैलाने से तथ्य और कल्पना के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है, विज्ञान और साजिश के बीच का अंतर मिट जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *