इटली में भूकंप के जोरदार झटके, रोम की पुरानी इमारतें हिली

इटली। स्थानीय समयानुसार रोम में 7 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। इससे दो महीने पहले ही मध्य इटली में आए एक शक्तिशाली भूकंप में दर्जनों गांव तबाह हो गए थे, जिसमें करीब 300 लोग मारे गए थे। powerful earthquakes

powerful earthquakes

वहीं, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इटली के पेरुगिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया।
इटली का राजधानी रोम के उत्तर में जोरदार भूकंप के झटके आए। भूकंप का केंद्र रोम के उत्तर में 80 किमी दूर रहा। खबरों को मुताबिक, रोम की पुरानी इमारतें इन झटकों में झूलती सी मालूम हुईं।

रोम और आस-पास के शहरों के लोगों ने बताया है कि शाम के सात बजे उन्हें भूकंप के तगड़े झटके लगे। ये झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें इसमें झूलती सी लगीं और लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े।

इटली के राष्ट्रीय ज्वालामुखी विज्ञान केंद्र ने कहा भूकंप का केंद्र पेरुगिया के निकट मेकेराता में था। यूएस जियोजॉलिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती में 10 किलोमीटर गहराई में था। मध्य और दक्षिणी इटली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, इसके चलते रोम के सदियों पुराने ऐतिहासिक केन्द्र पलाज्जी को हिलाकर रख दिया।

# powerful earthquakes

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *