यमन तट के निकट गैस टैंकर जहाज पर हमला

लंदन। दुनिया में सबसे ज्यादा तेल ढुलाई होने वाले क्षेत्रों में से एक यमन के बाब अल-मंदाब जलमार्ग के निकट समुद्री तट पर अज्ञात हमलावरों ने एक गैस टैंकर जहाज पर हमला किया। सुरक्षा अधिकारियों ने कल इसकी जानकारी देते हुये बताया कि जुलाई में एक वाणिज्यिक जहाज पर हमले के बाद यह दूसरा मामला है। coast yemen

coast yemen

हाल के दिनों में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतो पर यमन से हुये हवाई हमले के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले जहजों पर हमले का खतरा बढ़ गया है।

नौवहन समूह ‘टीके’ ने कहा कि उसके एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) टैंकर ‘गालिसिय स्प्रीट’ पर 25 अक्टूबर को संदिग्ध समुद्री लूटेरों ने हमला किया। इस हमले के दौरान हमलावर जहाज पर चढऩे में कामयाब नहीं हुआ और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित है।

उन्होंने बताया एहतियात के तौर पर इस जहाज के साथ एक युद्धपोत पहले से था और बिना किसी नुकसान के जहाज उस क्षेत्र से बाहर निकल आया। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एमएएसटी ने बताया कि एक छोटे जहाज ने टैंकर की तरफ रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला किया।

# coast yemen

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *