साउथ कोरिया में पावर नैप प्रतियोगिता पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है

सियोल में हान नदी के किनारे उस समय एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब कॉम्पिटिशन में शामिल कुछ लोग पलक झपकते ही सो गए। इस प्रतियोगिता में साउथ कोरिया में एक 80 साल के आदमी ने पावर नैप कॉम्पिटिशन जीत लिया है। यह अनोखी प्रतियोगिता सोशल मीडिया से लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है।

ये इवेंट महज़ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह सन्देश भी देता है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग नींद को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता याद दिलाती है कि काम के साथ-साथ अच्छी नींद और आराम भी उतना ही जरूरी है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इवेंट लोकल सरकार ने ऑर्गनाइज़ किया था, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भी हिस्सा लिया। इस इवेंट का मकसद नींद की कमी और ज़्यादा काम की दिक्कतों को सामने लाना था।

वर्तमान में जब नींद की कमी एक बड़ी समस्या बन चुकी है, वहीं सियोल में लोगों ने झपकी लेने की अनोखी प्रतियोगिता वाले इस आयोजन में हिस्सा लिया। ‘पावर नैप कॉन्टेस्ट’ नाम का यह इवेंट इस समय खूब चर्चा में है। यह आयोजन संदेश देता है कि काम के साथ-साथ अच्छी और पूरी नींद भी बेहद जरूरी है।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘पावर नैप कॉन्टेस्ट’ नाम के इस खास आयोजन में सैकड़ों प्रतिभागी हान नदी के किनारे एक पार्क में जुटे, जहां उनका लक्ष्य था कुछ समय की गहरी और शांत नींद लेना। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात ये रही कि इसमें जीतने के लिए भागदौड़ नहीं, बल्कि सही तरीके से आराम करना जरूरी था।

इस अनोखी और दिलचस्प प्रतियोगिता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।आमतौर पर जहां खेल और दौड़ की प्रतियोगिताएं होती हैं, वहीं यहां लोगों ने सोकर इनाम जीतने का मौका पाया। बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव के बीच ये इवेंट आमजन को यह संदेश भी देता है कि अच्छी नींद कितनी जरूरी है।

इस इवेंट का आयोजन सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट द्वारा किया गया, और ये इसका तीसरा साल था। प्रतिभागियों को पहले से कहा गया था कि वो थके हुए आएं, पेट भरकर आएं और नींद से जुड़े मजेदार कॉस्ट्यूम पहनकर हिस्सा लें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दक्षिण कोरिया में पढ़ाई और काम का दबाव इतना ज्यादा है कि लोगों को बहुत कम नींद मिल पाती है। कई युवा सिर्फ 3–4 घंटे की नींद पर ही दिन गुजारते हैं, जिससे थकान और तनाव बढ़ता जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों ने हार्ट रेट मॉनिटरिंग के जरिए पता लगाया कि कौन सबसे गहरी नींद में है। इसी आधार पर विजेता चुना गया। इस अनोखी प्रतियोगिता में 80 साल के एक बुजुर्ग को विजेता घोषित किया गया, जबकि ह्वांग डू-सोंग दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *