‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने रिलीज़ के चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया

28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली ‘पोन्नियिन’ सेल्वन 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने घरेलू और ओवरसीज़ प्लेटफार्म पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। अपनी रिलीज के चार दिनों के भीतर फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एक नज़र में देखते हैं कि फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने रिलीज़ के चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया

मणिरत्नम के हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने सराहा है। बल्कि इसे पहले पार्ट से ज्यादा पसंद किया गया है। रिलीज के बाद से ये फिल्म दुनियाभर में धमाल मचा मचा रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड वॉक्स ऑफिस पर भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इंडियन बॉक्स ऑफिसपर पार्ट 2 की पहलेदिन की कमाई 24 करोड़ थी जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 26.2 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म 30.3 करोड़ का बिजनेस कर सकी और चौथे दिन इसका कारोबार 24.52 करोड़ रहा। इस ताः से फिल्म की कुल कमाई तकरीबन 105.02 करोड़ रुपये रही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को कलेक्शन की डबल सेंचुरी लगाने में मात्र 4 दिन लगे हैं, जबकि पिछले साल सितंबर में रिलीज “पीएस-1” को ये आंकड़ा चुने में मात्र 3 दिन लगे थे ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का 4 दिन का टोटल कलेक्शन लगभग 210 करोड़ है। इसमें 120 करोड़ घरेलू जबकि विदेशी बॉक्स ऑफिस से जमा पूँजी 90 करोड़ थी।

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या राय के साथ चियान विक्रम, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित अन्य कई कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *