महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया है। अरुण मणिलाल की आयु 89 वर्ष थी और वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में थे। अरुण गांधी के पुत्र तुषार गांधी ने मंगलवार को एक ट्वीट के ज़रिये ये जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जायेगा।

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन

अरुण गांधी काफी समय से बीमार थे। अरुण मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के पुत्र हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। तुषार गांधी ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा।

1987 में अरुण मणिलाल गांधी अपने परिवार के साथ विदेश चले गए थे। उन्होंने अमरीका टेनेसी राज्य में अपने के मेम्फिस में गुजारे। यहां प्रवास के दौरान उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की स्थापना की।

अरुण गांधी ने अपने दादा महात्मा गाँधी की जीवन को अपना आदर्श बनाया। अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर काम किया। उनके पिता दक्षिण अफ्रीकी अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे और मां इसी अखबार में पब्लिशर थीं।

अरुण गांधी ने एक लेखक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी लिखी किताबें द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी बहुत लोकप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *