पिंपल्स यानि मुंहासे चेहरे की रौनक छीन लेते हैं। वहीं अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है और एक दिन पहले ही चेहरे पर पिंपल निकल आएं तो सारा पार्टी मूड खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ढेरों जतन करने लगती हैं। कभी मेकअप छिपाती हैं, तो कभी महंगी क्रीम से उसे खत्म करने की कोशिश करती है, फिर भी केवल एक दिन में पिंपल्स से छुटकारा पाना मुश्किल है। लेकिन कुछ घरेलू टिप्स को अपनाकर आप आसानी से एक दिन में पिंपल्स से निजात पा सकते हैं। pimples 
टूथपेस्ट:
टूथपेस्ट पिंपल्स से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है। यह पिंपल्स पर आइस की तरह काम करता है। इसके लिए रात को पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। इसी तरह आप दिन में भी यह तरीका अपना सकते हैं।
पिंपल्स पर कम से कम 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाएं रखेंए फिर चेहरा धो लें। लेकिन ध्यान रहें कि आप वाइट टूथपेस्ट इस्तेमाल करेंए ना कि जेल बेस्ड टूथपेस्ट।
बर्फ:
पिंपल्स से तुरंत राहत पाने के लिए आइस को किसी साफ कपड़े में बांधकर कुछ सैकेंड के लिए पिंपल्स पर लगाएं। थोड़ी.थोड़ी देर में यह प्रक्रिया दोहराएं। इससे पिंपल्स में तुरंत रिलीफ मिलता है। pimples
चंदन पाउडर:
चंदन पाउडर में रोज वाटर ;गुलाब जलद्ध मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर सोने से पहले इसे पिंपल्स पर लगा लें और सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रहेए अगर सुबह आपकी स्किन इससे बहुत ज्यादा ड्राई हो जाएं तो पेस्ट को कुछ घंटों के लिए ही फेस पर रखें या फिर यह पेस्ट बनाते वक्त इसमें थोड़ा दूध मिला लें। इससे चेहरा ड्राई नहीं लगेगा।
नींबू:
नींबू आपकी स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए कॉटन को नींबू के रस में भिगोकर पिंपल्स पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। ध्यान रहेंए नींबू का रस लगाने से थोड़ी सी जलन होगीए लेकिन कुछ मिनटों में यह ठीक हो जाएगी। pimples
शहद:
शहद एक नैचुरल एंटीसेप्टिक है। थोड़ा सा शहद लेकर इसे पिंपल्स पर लगाएं और 1 घंटे तक सूखने दें। आप चाहे तो इसे रात भर भी रख सकती हैं। फिर इसे पानी से धो लें। इससे आपके पिंपल्स पल भर में गायब होने लगेंगे। pimples
तुलसी की पत्तियां:
तुलसी की पत्तियां प्राकृतिक उपचार के रूप में काम में ली जाती है। पिंपल्स रिमूव करने में भी यह बहुत फायदेमंद हैं। कुछ तुलसी की पत्तियां लें और 20 मिनट के लिए उन्हें गर्म पानी में भीगो दें। फिर सोने से पहले एक कॉटन बॉल की मदद से इससे अपने चेहरे को साफ करें और पिंपल्स वाली जगह लगाएं। रात भर रखने से सूख जाएगा और सुबह उठकर चेहरा धो लें। आपको एक ही रात में फर्क दिखने लगेगा।
खीरा:
खीरे को मिक्सी में पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15.20 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे बैक्टीरिया और धूल. मिट्टी साफ हो जाएगी और पिंपल्स पर भी असर दिखने लगेगा। pimples
# pimples














