स्पेनिश अभिनेता जेवियर बरडेम ने ऑस्कर समारोह में फिलिस्तीन का नाम लेने के साथ वहां शांति की अपील की

ऑस्कर 2026 में फ्री फिलिस्तीन का नारा लगा। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस इवेंट के दौरान, होस्ट कोनन ओ’ब्रायन ने एक्ट्रेस को मंच पर बुलाया, जहां उन्होंने स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ फिल्म कैटेगिरी के विनर्स का नाम अनाउंस किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने जेवियर बार्डेम के फ्री फ्लिस्तीन कह कर एक बार फिर फिलिस्तीन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

स्पेनिश अभिनेता जेवियर बरडेम ने ऑस्कर समारोह में फिलिस्तीन का नाम लेने के साथ वहां शांति की अपील की

आयोजन के दौरान बार्डेम ने एक स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल मैसेज देते हुए “नो टू वॉर एंड फ्री फिलिस्तीन।” का नैरा दिया। उनके यह कहने के साथ ही थिएटर में मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियाँ बजाईं। बार्डेम ने पहले भी गाजा पर इज़राइल के युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई है, इज़रायली सरकार पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है।

बार्डेम के इस स्टेटमेंट के बाद उनके साथ मौजूद प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर अपना रिएक्शन दिया। इसके बाद दोनों ने अवॉर्ड देने का सिलसिला आगे बढ़ाया और ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ के पुरस्कार के लिए सेंटिमेंटल वैल्यू का नाम अनाउंस किया।

बताते चलें कि “फिलिस्तीन आजाद हो” नारा उन एक्टिविस्ट और सपोर्टर्स द्वारा बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। इस स्लोगन का इस्तेमाल फिलिस्तीन संघर्ष को खत्म करने और फ़िलिस्तीनियों के लिए ज़्यादा आजादी, अधिकार और आत्म-निर्णय की मांग से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *