‘शहजादा’ के सेट से लीक हुई कार्तिक आर्यन की तस्वीरें

कार्तिक आर्यन फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग की लोकेशन मॉरीशस से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं। जिस समय कार्तिक आर्यन फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे थे उसी दौरान उनके फैन पेजों पर उनकी खुद की कुछ तस्वीरें नज़र आईं। ये तस्वीरें कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ के लुक में हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक होते ही इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हो गईं।

'शहजादा' के सेट से लीक हुई कार्तिक आर्यन की तस्वीरें

अपनी तस्वीर से बेखबर नज़र आ रहे कार्तिक टीम के साथ हैं। कार्तिक आर्यन व्हाइट टीशर्ट, ब्लैक ट्रैक पैंट्स और बूट्स में नजर आ रहे हैं। कार्तिक के हाथ में ऑलिव ग्रीन शर्ट है साथ ही उनके जिस्म पर सेफ्टी गियर भी है। कार्तिक बेहद स्मार्ट नज़र आ रहे हैं साथ में उनकी टीम भी है।

https://www.instagram.com/p/CcDGPxEPxhC/

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ अल्लू अर्जुन की तेलुगू एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘Ala Vaikunthapurramuloo’ का रीमेक है। कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में इंट्री लेने के बाद से अभी तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है और उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कई फिल्में कतार में होती हैं।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में ‘शहजादा’ के अलावा फिल्म ‘फ्रेडी’ और ‘भूल भुलैया 2’ के नाम हैं। फिल्म ‘भुल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया था और इस फिल्म के रीमेक में अब कार्तिक आर्यन ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *