फिलीपीन्स के पूर्व राष्ट्रपति को मरने के 27 वर्ष बाद दफन किया गया

सिंगापुर। फिलीपीन्स के पूर्व भ्रष्ट तथा तानाशाह राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस को मरने के 27 वर्ष बाद आज मनीला में चुपचाप किन्तु पूरे सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी देने के बाद दफन कर दिया गया। मार्कोस ने 1965 से 1986 तक फिलीपीन्स पर शासन किया था। वर्ष 1986 में जनता के विद्रोह के बाद उन्हें हटा दिया गया था और वह हवाई द्वीप भाग गये थे जहां 1989 में उनका देहांत हो गया था। philippines dictator

philippines dictator
मार्कोस का पार्थिव शरीर 1993 में फिलीपीन्स लाया गया था और उसके बाद उसे फ्रीज में रखा गया था। मनीला में मार्कोस को दफन करते समय 21 तोपों की सलामी के साथ उसे दफन किया गया। उनके पार्थिव शरीर के सम्मान से लोकतंत्र के समर्थकों को गहरा धक्का लगा। उन्हें इस प्रकार दफन किये जाने का कई संगठनों ने विरोध किया। मार्कोस ने 1972 में देश में मार्शल लॉ लागू किया था। उस समय फिलीपींस का विदेशी कर्ज 2.67 अरब डाॅलर था तो 1986 में बढ़कर 28.2 अरब डालर हो गया था।
www.naqeebnews.com

# philippines dictator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *