यूपी में कांग्रेस अब निकालेगी दलित यात्रा

लखनऊ। पहले किसान यात्रा फिर राहुल संदेश यात्रा और अब कांग्रेस सूबे में दलित शिक्षा सुरक्षा स्वाभिमान यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। 26 नवंबर को माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर यह यात्रा यूपी के 66 जिलों मे जाएगी। चुनाव के ऐन पहले कांग्रेस की इस यात्रा को दलितों को रिझाने से जोड़ कर देखा जा रहा है। यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई। Congress dalit yatra

Congress dalit yatra rahul-road-show

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से 100 वाहनों को रवाना किया जाएगा।  यह यात्रा प्रदेश के लगभग 2500 से अधिक गांवों में जाएगी।  इस कार्यक्रम में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित और सांसद प्रमोद तिवारी की भी उपस्थिति होगी।

वाहनों में अनुसूचित जाति विभाग सहित मुख्य संगठन के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उनके साथ 5 कार्यकर्ता और यात्रा प्रभारी भी वाहनों में मौजूद रहेंगे।

यात्रा के जरिए दलित समाज को पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी ने दलितों के विकास में क्या योगदान दिया। इस पर नुक्कड़ सभाएं होंगी।

www.naqeebnews.com

# Congress dalit yatra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *