जर्मनी में पेरिस हमले से जुड़ा एक संदिग्ध गिरफ्तार

बर्लिन। जर्मनी में मोरक्को के एक नागरिक को इस्लामिक स्टेट की एक शाखा का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पिछले साल पेरिस पर हमला करने वाले संगठन इस्लामिक स्टेट की एक शाखा का सदस्य होने का आरोप है। संघीय अभियोजक कार्यालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि रेडोएन एस को मंगलवार को लाेअर सैक्सोनी को गिरफ्तार किया गया। paris attacker

24 वर्षीय रेडोएन पर अक्टूबर 2014 से 2015 के वसंत के बीच तुर्की और यूनान में कई फ्लैट किराए पर लेने का आरोप है जिसमें इस्लामिक स्टेट की शाखा के सदस्यों रहे। अभियोजकों ने अपने वक्तव्य में बताया कि वह इस्लामिक स्टेट के सदस्यों की 15 जनवरी 2015 को बेल्जियम में हुई बैठक के बारे में जानता था। वक्तव्य के अनुसार मई 2015 में जर्मनी लौटने पर भी वह आइएस की शाखा के सदस्यों के संपर्क में था।


www.naqeebnews.com

# paris attacker

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *