पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म अगले महीने हो रही है रिलीज़

टीवी की जानी मानी हस्ती श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने डेब्यू के पहले ही लोगों के दिलों को जीत लिया है। उनकी पहली फिल्म ‘रोजी: द सैफरन चैप्टर’ अगले माह रिलीज होगी।

पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म अगले महीने हो रही है रिलीज़

फिल्म की निर्माता प्रेरणा वी. अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा – ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘रोजी’ इस अक्टूबर में रिलीज होगी। यह फिल्म नोएडा में हुई एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है और इस फिल्म में हमारा मुख्य फोकस ‘अकाल मृत्यु’ और परिवार और दोस्तों पर उनके प्रभावों के बारे में है।

फिल्म का टीज़र रिलीज हो चूका है जिसने पहले ही दर्शकों को कहानी की एक झलक दी है और उनसे मिली प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली थी। फिल्म पुणे, लखनऊ और अन्य शहरों सहित भारत के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई एक डरावनी प्रेम कहानी है। फिल्म में अरबाज खान, तनीषा मुखर्जी भी हैं और फिल्म का निर्देशन विशाल रंजन मिश्रा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *