पाकिस्तानी एक्ट्रेस रेशमा खान की हत्या, पति ने मारी गोली

पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेसेस के साथ हिंसा के मामले अक्सर सामने आते हैं। कई बार तो इनकी जान भी ले ली जाती है। वो भी एक छोटी सी बात के लिए।

 

एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां खैबर पख्तुनख्वां में सिंगर और एक्ट्रेस रेशमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि रेशमा के पति ने ही की है। इस खबर से पूरी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। रेशमा फेमस पाकिस्तानी ड्रामा ‘Zhobal Goluna’ की वजह से जानी जाती हैं।

 

रेशमा, अपने पति फवाद खान की की चौथी पत्नी थीं। वह विदेश में काम करता था और कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान लौटा था। रेशमा के पति के साथ लंबे समय से रिश्ते खराब चल रहे थे। रेशमा पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वां के नौशेरा जिले में अपने भाई के साथ रह रही थीं।

 

बुधवार को फवाद रेशमा को ले जाने ससुराल आया था। लेकिन रेशमा ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर फवाद ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने फवाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *