आर्मी चीफ बिपिन रावत के बयान से तिलमिलाया पाक, दी परमाणु हमले की धमकी

इस्लामाबाद। भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत को किसी तरह का दुस्साहस नहीं करना चाहिए और देश के परमाणु हथियारों का खास मकसद पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे को नाकाम करना है।

 

पाकिस्तानी सेना की यह टिप्पणी भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा हाल में की गयी उस टिप्पणी के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना पाकिस्तान के ‘परमाणु हथियारों के झांसे’ का जवाब देने के लिए और सरकार के कहने पर किसी भी अभियान के लिए सीमा पार करने को तैयार है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत को किसी तरह का दुस्साहस करने के खिलाफ आगाह किया।

 

खबरों के अनुसार उन्होंने कहा, यह उनको चुनना है। अगर वे हमारा संकल्प देखना चाहते हैं तो कोशिशें कर खुद देख लें। गफूर ने कहा कि पाकिस्तान के पास खासतौर पर पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए विसनीय परमाणु क्षमता है। प्रवक्ता ने कहा, लेकिन हमें लगता है कि यह कोई वेिकल्प नहीं है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता का हथियार है। उन्हें हमारी विसनीय परमाणु हथियार प्रतिरोधक क्षमता रोक रही है क्योंकि दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध की गुंजाइश नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *