संरा में भारत के दूत अकबरुद्दीन का अकाउंट हुआ हैक

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (संरा) में भारत के स्थायी प्रतिधिनि सैयद अकबरुद्दीन का अकांउट हैक होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हैकरों ने उनके ट्विटर अकाउंट पर रविवार तड़के पाकिस्तान के झंडे और वहां के राष्ट्रपति ममनूून हुसैन की तस्वीर पोस्ट कर दी। इसके साथ ही उनके आधिकारिक अकाउंट को चिन्हित करने वाला नीला निशान भी गायब कर दिया। हैकरों ने इसके साथ ही उनके अकाउंट पर तुर्की भाषा में कुछ ट्विटर संदेश भी लिखा। हालांकि कुछ समय बाद ये तस्वीरें हटा दी गयी हैं और ट्वीट भी मिटा दिया गया।

ऐसा समझा जा रहा है कि यह हरकत किसी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन की है जो भारत पर साइबर हमले की फिराक में रहते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ये दोनों तस्वीरे हटा दी गयीं। गृह मंत्रालय के आंकडों के अनुसार 2016 में देश में कुल 199 सरकारी वेबसाइटें हैक की गयीं।

 

वर्ष 2013 से लेकर 2016 के बीच अब तक देश में 700 से अधिक सरकारी वेबसाइटों की हैंकिंग हो चुकी है। पिछले साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की वेबसाइट हैक कर ली गयी थी हालांकि सुरक्षा को गंभीर खतरा देखते हुए कम्यूटर इमरजेंसी रेसपांस टीम ने तुंरत ही वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया था।-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *