नोटबंदी पर थोड़ी राहत, अब 15 दिसंबर तक चलेंगे पुराने नोट

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को चलाने की मियाद जो गुरुवार को खत्म हो रही थी है उसे अब बढाकर 15 दिसंबर तक चलाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि पुराने नोटों को चलाने की समय सीमा आज रात खत्म हो रही थी। नए फैसले के तहत अब सभी अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर 15 दिसंबर तक पुराने नोट चलाए जा सकेंगे। old note

indelible ink old note

नोटंबदी के बाद लोगों की परेशानी देखते हुए सरकार ने आम लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है. अब 1 दिसंबर तक देशभर में सभी टोल नाकों पर टैक्स नहीं वसूला जाएगा, यानी टोल नाकों पर 1 दिसंबर को वाहनों की आवाजाही बिल्कुल मुफ्त होगी। इससे पहले सरकार ने 24 नवंबर तक टोल टैक्स नहीं लगने का ऐलान किया था, जो मियाद गुरुवार रात को खत्म हो रही थी। लेकिन हालात को देखते हुए सरकार ने इसे फिर से बढ़ाने का ऐलान किया है।

वहीं बैंकों के साथ बैंक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ई-बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का डिजिटल मनी पर फोकस है और इसी पर सरकार काम कर रही है। जेटली की मानें तो नोटबंदी से डिजिलट वैलेट से लेन-देन बढ़ेगा, क्योंकि देश में करीब 80 करोड़ कार्ड फिलहाल इस्तेमाल में हैं।

वहीं नोटबंदी को लेकर बुधवार को वित्त मंत्रालय ने राहत का ऐलान किया। सरकार ने कहा कि 500 और 100 के पुराने नोट डाक विभाग की सेविंग अकाउंट में जमा कराए जा सकेंगे. वहीं, आज बिग बाजार से भी 2000 रुपये निकाले जा सकेंगे।

www.naqeebnews.com

# old note

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *