27 लाख रुपए में बना भोपाल का ये टॉयलेट

भोपाल। थाइलैंड की राजकुमारी इन दिनों 5 दिन के भारत दौरे पर हैं। इसके चलते वे यहां सांची और भोपाल घूमने आईं। थाईलैंड की इस राजकुमारी के कंबोडिया दौरे पर 27 लाख रुपए की लागत से लग्जरी टॉयलेट बनाया गया था। यह टॉयलेट केवल एक ही दिन इस्तेमाल किया गया। इस कारण इस पर काफी विवाद भी रहा। builds toilet

bhopal builds toilet

राजकुमारी सिरिंदहोर्न, रतनाक्किरी सूबे में यीक लाओम झील के किनारे बने एक रिजॉर्ट में रुकी थीं। यहां उनके लिए टॉयलेट खासतौर से बनाया गया था। लोकल ऑफिशियल्स के मुताबिक, इसे बनाने में 40 हजार डॉलर लगे जो इंडियन करेंसी में करीब 27 लाख रुपए होते हैं। राजकुमारी के वहां से जाते ही टॉयलेट हटा दिया गया था।

इस टॉयलेट को एससीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 8 स्क्वेयर मीटर में तैयार किया था। इसे बनाने में 19 दिन लगे थे। टॉयलेट की दीवार और छत पर व्हाइट टाइल्स लगाई गई हैं और इसे सिल्वर रेलिंग से कवर किया गया था। इसके लिए सभी मटेरियल बैंकॉक से मंगवाया गया था।

कंबोडिया रूरल डेवलपमेंट टीम के डायरेक्टर चैन ओर ने बताया था कि इस टॉयलेट की कॉस्ट किसी नॉर्मल टॉयलेट से 130 गुना ज्यादा थी। जबकि, राजकुमारी के लिए 63 हजार से सवा लाख रुपए के बीच अच्छा टॉयलेट बन सकता था।

www.naqeebnews.com

# builds toilet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *