भुवनेश्वर में फ्लाईओवर गिरा: बिजनेसमैन की मौत, बेटी समेत 11 जख्मी

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में फ्लाईओवर गिरा: बिजनेसमैन की मौत, बेटी समेत 11 जख्मी. ओडिशा का राजधानी भुवनेश्वर में रविवार को एक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर गिर गया। इस हादसे में एक बिजनेसमैन की मौत हो गई है। उसकी बेटी समेत करीब 15 लोग मलबे में दब गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बिजनेसमैन की बॉडी को निकाला। उसकी बेटी की हालत गंभीर है। 10 मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां करीब 4-5 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसा बोमिखाल इलाके में हुआ। सरकार ने मरने वालों की फैमिली के 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का एलान किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के ऑर्डर…
बताया जा रहा है कि ये फ्लाईओवर रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा है। रविवार को यहां 15 मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। सभी मजदूर और आसपास से गुजर रहे कुछ लोग इसके मलबे की चपेट में आ गए।
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के ऑर्डर दिए हैं, जो भी दोषी होग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का एलान किया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। करीब 11 लोग जख्मी हुए हैं। पूरी तरह से मलबा हटने पर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
सरकार के एक आला अफसर ने बताया कि हादसे में सत्य पटनायक (39 साल) की मौत हुई है। वो भुवनेश्वर में बिजनेस करते थे। दोपहर को जब फ्लाईओवर गिरा तो पटनायक और उनकी बेटी शीतल उसके नीचे थे। शीतल को गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती कराया है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *