अबू सलेम की पहली बीवी बोलेगी और खोलेगी सारे राज, सामने आया असली चेहरा

नई दिल्ली । अबू सलेम को अब मुंबई बम धमाके मामले में कोर्ट से उम्र कैद की सजा जा चुकी है।लेकिन अब भी सलेम से जुड़े कई राज ऐसे हैं जो दुनिया के सामने नहीं आए हैं। अब यही राज दुनिया के सामने जगजाहिर हुए हैं। इन सनसनीखेज खुलासों को खुद सलेम की बीवी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है। यह इंटरव्यू वरिष्ठ पत्रकार और ‘Godfathers Of Crime’ की लेखिका शीला रावल ने लिया जिसमें कई बातें सामने आई हैं।
समीरा का कहना था कि जो इंसान खुद से सबसे अधिक प्यार करता हो वह दुनिया में किसी और से प्यार नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि अबू सलेम ने मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली समीरा जुमानी से 1991 में शादी की थी। इसके कुछ समय के बाद सलेम की जिंदगी में मोनिका बेदी की एंट्री हुई और दोनों ने बाद में शादी कर ली। समीरा का कहना था कि एक बार सलेम ने दाऊद इब्राहिम का जिक्र काफी सम्माान के साथ किया था।
समीरा फिलहाल अमेरिका में रह रही है। उसका कहना है कि जब कोई भी उसके बेटे पर सलेम को लेकर अंगुली उठाता है तो इससे उस पर फर्क पड़ता है, क्योंकि यह सीधेतौर पर उससे जुड़ा हुआ है।
उसका यह भी कहना था कि लोगों को बातें बनाने के लिए कुछ तो चाहिए, सो वो यही बातें करते हैं। उसका कहना था कि अबू सलेम शुरुआत से ही नेम और फेम के लिए जीता आया है। उसको नाम और शोहरत बहुत पसंद है। लेकिन वह इसमें सही और गलत के मायने नहीं जानता है। वह नहीं जानता है कि शोहरत और बदनामी में क्‍या फर्क है। यह वजह है कि जब कोई उसको डॉन अबू सलेम कहता या लिखता था तो उसको यह पसंद आता है। उसने बताया कि एक दिन सलेम को उसने कहा कि इंसान के जीवन में कई मौके आते हैं। कई बार लोगों के जीवन में ऐसा पल भी आता है जब दूसरे लोग उसके साथ हाथ मिलाना, फोटो खिंचवाना और मुलाकात करना पसंद करते हैं। जब वह परफोर्म करता है तो लोग ताली बजाते हैं, तुम्हे लगता है कि ऐसा सब तुम्हारे साथ भी हो।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *