अब स्मार्ट टीवी ऐप लाने की तैयारी कर रहा है ‘एक्स’

कैलिफ़ोर्निया: सोशल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म एक्स स्मार्ट टीवी उपयोगकर्ताओं के लिए एक एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसमें ऐप का उपयोग करके उपयोगकर्ता, मोबाइल डिवाइस से बड़ी स्क्रीन पर इसे प्रयोग कर सकेंगे।

अब स्मार्ट टीवी ऐप लाने की तैयारी कर रहा है 'एक्स'

ऐप का उपयोग करने वाले यूज़र्स, मोबाइल डिवाइस से बड़ी स्क्रीन पर इसे प्रयोग कर सकेंगे।


इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी गई है। एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकारिनो ने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी जल्द ही उपभोक्ताओं के स्मार्ट टीवी के लिए एक टीवी ऐप के साथ कंटेंट पेश करेगी। अधिकारी के मुताबिक़, इस तरह यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर हाई क्वालिटी एंटरटेनमेंट का मजा ले सकेंगे।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी से यह भी खुलासा होता है कि स्मार्ट टीवी के लिए एक ऐप उपयोगकर्ताओं को लोकप्रिय सामग्री पर अपडेट रखने के लिए ट्रेंडिंग वीडियो एल्गोरिदम का उपयोग करेगा और विषय के अनुसार वीडियो व्यवस्थित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगा।

बताते चलें कि एलन मस्क ने 2022 में $44 बिलियन में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स को खरीदा था, उस समय यह ट्विटर के नाम से थे और बाद में कई सरे बदलाव के साथ इसके नाम में भी बदलाव किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *