निक्की हेली होंगी संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत

वॉशिंगटन | नवनिर्वाचितराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतवंशी निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। कभी ट्रम्प की कट्‌टर विरोधी रही हेली साउथ कैरोलाइना की गवर्नर हैं। साउथ कैरोलाइना में जन्मी निक्की हेली 44 साल की हैं। उनके पिता रंजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा अमृतसर से कैनेडा होते हुए अमेरिका आए थे। पिता पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। सिख परिवार में जन्मी निक्की ईसाई कहलवाना पसंद करती हैं।  nikki haley

nikki haley usa

www.naqeebnews.com

# nikki haley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *