नाइजीरिया में गिरजाघर की छत गिरी, 60 मरे

लागोस। दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर की छत गिरने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। जिस समय छत गिरी उस समय वहां प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। nigeria church
nigeria churchप्रार्थना के लिए गिरजाघर में एकत्र लोगों में से एक ने बताया कि अकवा इबोम राज्य की राजधानी उयो में स्थित रिग्नर्स बाइबिल चर्च इंटरनेशनल निर्माणाधीन है और कल इसे समय पर पूरा करने के लिए काम चल रहा था, क्योंकि इस गिरजाघर में इसके संस्थापक अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाना था।

गिरजाघर के अंदर गवर्नर उदोम इमैनुएल सहित कई लोग थे। तभी धातु के बने गर्डर वहां मौजूद लोगों पर गिरे और फिर छत गिर गई। हादसे में इमैनुएल तथा वीक्स बाल बाल बच गए।

गवर्नर के प्रवक्ता इकेरते उदोह ने बताया कि सरकार जांच कर पता लगाएगी कि कहीं इमारत निर्माण में मानकों से तो समझौता नहीं किया गया।

www.naqeebnews.com

# nigeria church

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *